Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 22:47

अहमदाबाद : मुम्बई में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी छोड़ देने की खबरों का खंडन करते हुए पूर्व भाजपा महासचिव संजय जोशी ने आज कहा कि वह बिल्कुल भाजपा में बने हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी जोशी ने कहा कि मुम्बई में कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के पद से उनके हटने की खबर पूरी तरह ‘बेबुनियाद’ है।
केंद्र शासित क्षेत्र दमन के सिलवासा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सेवा समिति के एक कार्यक्रम में जोशी ने कहा, ‘मैं बिल्कुल भाजपा में बना हुआ हूं और भाजपा मेरे हृदय में बसती है।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक जोशी को मोदी के दबाव के चलते पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से हटना पड़ा था। बाद में उन्होंने यूपी प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 29, 2012, 22:47