बिहार: नाव दुर्घटना में नौ बच्चों समेत 10 की मौत

बिहार: नाव दुर्घटना में नौ बच्चों समेत 10 की मौत

मधेपुरा : कोसी नदी में आई बाढ़ के पानी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नाव पर 11 लोग सवार थे और उनमें से केवल एक लड़की को ही बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुई।

कुमार ने कहा कि मारे गए लोगों में पांच लड़कियां और चार बच्चे हैं। इन सभी की उम्र 8 से 12 साल के बीच है। दुर्घटना के बाद बच्चे चिल्लाने लगे जिससे आस पास के गांव वाले बचाव के लिए आए लेकिन उनके पीड़ितों तक पहुंचने से पहले नौ लोग डूब गये जबकि गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराई गई एक लड़की की आज सुबह मौत हो गई।

सभी पीड़ित दो परिवारों के थे और नदी के दूसरी तरफ स्थित पंडित बासा गांव में जद (यू) के जिला नेता मोहन शर्मा के घर में आयोजित एक समारोह में शरीक होने के बाद खावन गांव स्थित घर लौट रहे थे। बिहार में मानसून के बाद से कोसी और अन्य नदियां उफान पर हैं। कल की घटना के लिए सहायक नदी का जलस्तर बढना माना जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 12, 2013, 11:28

comments powered by Disqus