बिहार: महिला के साथ गैंग रेप - Zee News हिंदी

बिहार: महिला के साथ गैंग रेप

 

नवादा : बिहार के नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत सिसमा गांव में बीती रात उसी गांव के तीन युवकों ने एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाने में कारु सिंह, जवाहर सिंह और झुपन सिंह नामक तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

 

सूत्रों ने बताया कि उक्त विवाहिता के साथ इन युवकों ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह शौच के लिए एक खेत की ओर जा रही थी।

 

इन युवकों ने विवाहिता को अकेला पाकर उसे एक पम्प हाउस के भीतर खींच ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से आरोपी तीनों युवक फरार हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 18, 2012, 21:04

comments powered by Disqus