Last Updated: Friday, December 14, 2012, 11:14
पटना : बिहार में पटना सहित कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिस वजह से धूप नहीं खिली। इन क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक ए.क़े सेन ने बताया कि आगामी चार या पांच दिनों तक कोहरे से निजात नहीं मिलेगी। शाम होने के साथ ही कोहरा छाने लगेगा, जो सुबह तक बना रहेगा। आसमान साफ होने पर तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात को तापमान में कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और गया का 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 14, 2012, 11:14