बिहार में 3 की गोली मारकर हत्या - Zee News हिंदी

बिहार में 3 की गोली मारकर हत्या






 

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कठार गांव में हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

 

डुमरांव के पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जो बातें सामने आई हैं उसके अनुसार मंदिर के पास कुछ लोग सुबह अलाव ताप रहे थे कि इसी बीच दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

 

तभी बात बढ़ गई और एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी कर दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सच्चिदानंद तिवारी तथा उनके भतीजे जितेन्द्र और बबन शामिल हैं।

 

जितेन्द्र और बबन भाई बताये जाते हैं। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी पहचान अभी जाहिर नहीं हो पाई है। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने जांच प्रारम्भ कर दी है जबकि आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।  (एजेंसी)


 

First Published: Monday, January 30, 2012, 16:46

comments powered by Disqus