भड़काऊ भाषण : महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पाटिल के खिलाफ केस दर्ज -Maharashtra Home Minister RR Patil booked for `provocative` speech

भड़काऊ भाषण : महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पाटिल के खिलाफ केस दर्ज

भड़काऊ भाषण : महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पाटिल के खिलाफ केस दर्जबैंगलुरू : कर्नाटक पुलिस ने बेलगांव मुद्दे पर भडकाउ भाषण देकर धर्म, जाति या भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच कटुता पैदा करने के आरोप में महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। बेलगांव मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों में विवाद है।

राज्य में पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पाटिल के खिलाफ जन प्रतिनिधि कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

बेलगांव के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल के अनुसार पाटिल द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम में भड़काउ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र एकीकरण समिति के नेता और मराठी दैनिक ‘‘तरूण भारत’’ के संपादक किरण ठाकुर के जन्मदिन पर आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि बेलगांव पुलिस ने कल प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेलगांव और कुछ अन्य सीमावर्ती इलाकों को लेकर महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के बीच विवाद रहा है। महाराष्ट्र का दावा है कि बेलगांव उसके साथ होना चाहिए वहीं कर्नाटक का कहना है कि यह उसका हिस्सा है और यह मुद्दा बंद हो चुका अध्याय है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 11, 2013, 17:43

comments powered by Disqus