Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 23:04
सलेम (तमिलनाडु) : भाजपा की तमिलनाडु इकाई के महासचिव वी. रमेश की हत्या से संभवत: दुखी एक भाजपा महिला कार्यकर्ता ने आज आत्मदाह कर लिया और उसकी मौत हो गयी। सलेम के पुलिस उपायुक्त ए बाबू ने बताया कि भाजपा की सलेम और धरमपुरी जिला महिला शाखा की अध्यक्ष राजेश्वरी को शुक्रवार रात जब रमेश की हत्या का पता चला तब से ही उन्होंने कुछ नहीं खाया।
बाबू के अनुसार उन्होंने ग्यारह बजे अपने उपर मिट्टी तेल डाल लिया और आग लगा ली। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 80 फीसदी जली हुई थीं। शाम मे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका पति सब इंसपेक्टर हैं। इस दंपति का एक बेटा और एक बेटी है तथा दोनों शादीशुदा हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 21, 2013, 23:04