Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 17:06
देवरिया : उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री रहे कामेश्वर उपाध्याय के निधन के कारण रिक्त हुई देवरिया जिले की भाटपाररानी विधानसभा सीट के उपचुनाव में गुरुवार को उनके बेटे तथा समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी आशुतोष उपाध्याय ने जीत हासिल की।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आशुतोष ने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी सभाकुंवर को 34 हजार 102 मतों से पराजित किया। आशुतोष को कुल 73 हजार 100 वोट मिले जबकि सभाकुंवर को 38 हजार 998 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार बिन्द्रा कुशवाहा 24711 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
गौरतलब है कि प्रदेश के खेल मंत्री कामेश्वर उपाध्याय के पिछले साल बीमारी के बाद निधन होने से भाटपाररानी सीट रिक्त हुई थी। इस सीट का उपचुनाव गत 23 फरवरी को हुआ था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, February 28, 2013, 17:06