भूकंप से फिर दहला जम्मू कश्मीर, कई घरों में दरारें

भूकंप से फिर दहला जम्मू कश्मीर, कई घरों में दरारें

भूकंप से फिर दहला जम्मू कश्मीर, कई घरों में दरारेंज़ी मीडिया ब्यूरो
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर एक बार भूकंप से हिल गया। रात करीब तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते प्रदेश के कई घरों में दरारें आ गई हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। इस भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ था।

इससे पहले कल उत्तर भारत में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ और हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए गए। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार सुबह 8.03 बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह झटका कुछ सेकंड तक महसूस हुआ। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। इसका केंद्र जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में उत्तरी अक्षांश से 33.5 डिग्री और पूर्वी देशांतर से 75.5 डिग्री के कोण पर था।

श्रीनगर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि बीते लगभग तीन महीने से इस क्षेत्र में हल्के या मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ इसके पीछे की वजहें पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार की सुबह 8.03 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.4 मापी गई। मौसम विज्ञान कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका कुछ सेकंड का था इसमें जान माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। मध्यम तीव्रता वाले इस भूकंप का केन्द्र जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था।

हिमाचल में मुख्य रूप से शिमला, चम्बा, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 13 जुलाई को कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई थी। हिमाचल प्रदेश में इस हल्के भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिला था।

First Published: Saturday, August 3, 2013, 08:48

comments powered by Disqus