Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 10:28
इंफाल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह को मंगलवार को यहां सर्वसम्मति से मणिपुर कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह संभवत: कल लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस सचिव पी. शशिकांत ने कहा कि 63 वर्षीय इबोबी सिंह को नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इबोबी सिंह संभवत: कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस ने 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में 42 सीटें हासिल की हैं जो दो तिहाई बहुमत से एक अधिक है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 13, 2012, 15:58