Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 08:20
इंफाल : मणिपुर में कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। मणिपुर में कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत पाने में कामयाब हो गई है। राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 42 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। इस तरह कांग्रेस ने राज्य में जीत की हैट्रिक बनाई है। जबकि विपक्षी दलों का गठबंधन काफी पीछे रह गया। तृणमूल कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (एमएससीपी) के खाते में चार सीटें गई हैं।
नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने तीन सीटें जीती हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) एक-एक सीट हासिल करने में कामयाब रही।इबोबी की पत्नी लंधोनी देवी भी खंगाबोक विधानसभा क्षेत्र से जीत गई हैं। उन्होंने मणिपुर पीपुल्स पार्टी (एमपीपी) के उम्मीदवार जातरा सिंह को नौ हजार मतों के अंतर से हराया। यह पहले मुख्यमंत्री की सीट थी। वहीं, अन्य दलों के खातें में 16 सीटें गई हैं।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने थूबल विधान सभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार ओ इंदिरा को 10,000 से अधिक मतों से पराजित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गइखंगम ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एडमी पनमेई को 3,000 से अधिक मतों से हराकर नुंगबा सीट पर कब्जा जमा लिया। तृणमूल कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी (एमएससीपी) ने भी दो-दो सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की है।
समाज कल्याण मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार एन. लोकेन ने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और एमपीपी उम्मीदवार चाओबा सिंह को 900 से अधिक मतों से मात देकर नांबोल सीट जीतने में कामयाबी हासिल की। पूर्व मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार टी.देबेंद्र सिंह ने जिरीबम सीट पर तृणमूल कांग्रेस के ए. बिरेन को 1000 मतों से पराजित किया।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार ओ.इंदिरा को 10,000 से ज्यादा मतों से पराजित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गइखंगम ने प्रतिष्ठित नुंगबा सीट पर मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एडमी पनमेई को 3,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
कांग्रेस उम्मीदवार और समाज कल्याण मंत्री एन लोकेन ने नंबोल सीट पर पूर्व खेल मंत्री और एमएससीपी उम्मीदवार टी.चाओबा सिंह को 900 से अधिक मतों से पराजित किया। वन मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार टी. देबेंद्र सिंह ने जिरीबम सीट पर तृणमूल कांग्रेस के ए बिरेन को 2,000 से अधिक मतों से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार के देबेंद्र ने सेकमई सीट पर तृणमूल उम्मीदवार के डिंगो सिंह को 600 से अधिक मतों से हराया जबकि लिलोंग सीट पर कांग्रेस के अब्दुल नासिर ने तृणमूल उम्मीदवार मोहम्मद अलाउद्दीन को मात दी। लोजपा उम्मीदवार करम श्याम ने एमपीपी उम्मीदवार ओ जॉय को प्रतिष्ठित लांग्थबल सीट पर 700 से अधिक मतों से मात दी।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 7, 2012, 10:50