मथुरा के गोवर्धन में रूसी दंपति से लूटपाट

मथुरा के गोवर्धन में रूसी दंपति से लूटपाट

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा कर रहे रूसी दंपति को दो युवकों ने लूट लिया। लुटेरे उनसे बैग छीन ले गए जिसमें सात हजार की नकदी और वीजा आदि जरूरी कागजात थे।

पुलिस के अनुसार लारमोनोआ तथा उसका पति ऑक्सन शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगा रहे थे। जब वे अपने साथियों से कुछ पीछे रह गए तो दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और धमकाते हुए बैग छीन ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और घटना को सुलझाने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व इसी सप्ताह बरसाना में भी विदेशी श्रद्धालुओं को लूटने का प्रयास किया गया था, लेकिन उन लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो लुटेरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 6, 2013, 12:48

comments powered by Disqus