मप्र में कांग्रेस का मौन धरना - Zee News हिंदी

मप्र में कांग्रेस का मौन धरना


भोपाल : मध्य प्रदेश में सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में राज्यव्यापी मौन धरना शुरू कर दिया। राज्य में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर मौन धरना दे रही है। स्वयं भूरिया और कांग्रेस के अन्य नेता राजधानी भोपाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठे हैं।

 

पार्टी की मांग है कि राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए लोकायुक्त को अनुमति प्रदान करे। साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, February 2, 2012, 15:04

comments powered by Disqus