Last Updated: Monday, June 25, 2012, 13:04
भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून की दस्तक के साथ लोगों में गर्मी से राहत की आस बंधी थी मगर इसके आगे न बढ़ने से प्रदेशवासियों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हवाओं का रुख सख्त है और मानसून के राज्य में आगे बढ़ने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मानसून के पूर्वी हिस्से तक पहुंचने के बाद आए बदलाव से ही तापमान में एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है।
राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर का अधिकतम तापमान भी आठ डिग्री की उछाल के साथ 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में फिलहाल और तीन दिन तक मानसून के सक्रिय होने के आसार नहीं है, लिहाजा राज्य में गर्मी का असर बना रहेगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 25, 2012, 13:04