ममता का माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप

ममता का माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप

ममता का माकपा पर हत्या की साजिश का आरोपचंद्रपाड़ा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्ता में लौटने के लिए माकपा ने उनकी हत्या की खातिर माओवादियों से हाथ मिलाया है। ममता ने माकपा के साथ साथ साथ कांग्रेस और भाजपा की भी आलोचना की।

ममता ने उत्तरी 24 परगना जिले के बोंगाईगांव के पास कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में लौटने के प्रयास के तहत माकपा ने उनकी हत्या का खाका तैयार करने में माओवादियों से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे। ममता अपने पहले पंचायत चुनाव अभियान में बोल रही थीं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके पास ठोस खुफिया रिपोर्टें थीं कि सोमवार को कामदुनी गांव की उनकी यात्रा के दौरान ‘हत्या की साजिश’ रची गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह सामूहिक बलात्कार की पीड़ित के घर गई थीं, उस दौरान बाहरी लोग गांव में घुस आए थे। उन्होंने कहा कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने बाद में बताया कि हत्या की साजिश रची गई थी जिसका बाद में पता लगा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 19, 2013, 22:00

comments powered by Disqus