Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 14:27
ज़ी न्यूज ब्यूरोकोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी शहीद दिवस के मौके पर आज कोलकाता में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि इस रैली में केन्द्र की यूपीए सरकार ममता के निशाने पर होंगी। यही वजह है कि ममता बनर्जी की तरफ से इस रैली में किसी भी कांग्रेसी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है।
मालूम हो कि ममता बनर्जी केन्द्र से राज्य के लिए आर्थिक पैकेज नहीं मिलने से नाराज चल रहीं हैं और ये रैली का एक अहम मुद्दा बन सकता है। कांग्रेस को निमंत्रण नहीं भेजने पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है की ये पार्टी की निजी रैली है इसलिए कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया।
First Published: Saturday, July 21, 2012, 14:27