Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 14:54
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात आठ पुलिसकर्मी उनके आवास के नजदीक शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, `एक अनियंत्रित बस ने सुरक्षाकर्मियों को धक्का दे दिया जिससे वे घायल हो गए। उन्हें सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक है।`
घटना के दौरान पुलिसकर्मी पुलिस की बूथ में थे तभी अनियंत्रित बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बस के कंडक्टर ने कहा, `बस का ब्रेक फेल हो गया था और यह इसे धीरे चलाई जा रही थी। इसमें यात्री मौजूद नहीं थे। लेकिन किसी कारण से इसका नियंत्रण खो गया और इसने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।` (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 10, 2013, 14:54