महाराष्ट्र: कुपेकर की पत्नी ने जीता उपचुनाव

महाराष्ट्र: कुपेकर की पत्नी ने जीता उपचुनाव

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बाबासाहेब कुपेकर की पत्नी संध्या देसाई कुपेकर ने कोल्हापुर जिले के चांदगढ़ सीट के लिए हुए उप चुनाव में जीत दर्ज की है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 26सितम्बर, 2012 को बाबासाहेब उर्फ कृष्णाराव आर.देसाई के निधन के बाद यहां चुनाव कराना आवश्यक हो गया था और चुनाव परिणाम की घोषणा गुरुवार रात को हुई।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार संध्या ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों `स्वाभिमानी शेतकारी संघठन` के राजेंद्र गद्यन्यावर और शिव सेना के सुनील शिंतरे को हराया। संध्या को जहां लगभग 93,486 मत मिले वहीं गद्यन्यावर को लगभग68,639 और शिंतरे को लगभग 22,448 मत प्राप्त हुआ। यहां 24 फरवरी को उप चुनाव कराया गया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 1, 2013, 14:09

comments powered by Disqus