महिलाओं का मिले पूरा सम्‍मान: किरण बेदी

महिलाओं का मिले पूरा सम्‍मान: किरण बेदी

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने मंगलवार को कहा कि आज इस बात की आवश्‍यकता है कि महिलाओं का सम्‍मान करने के लिए पुरुषों को शिक्षित किया जाए। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बीते दिन एक पारा मेडिकल की छात्रा से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना के बाद किरण बेदी ने यह टिप्‍पणी की।

डॉक्‍टरों के अनुसार, रेप की शिकार युवती की हालत अभी गंभीर है। बेटी ने आज ट्वीटर पर एक संदेश में कहा कि भारत की माताओं को अपने बेटों से यह शपथ लेने के लिए कहना चाहिए कि वे कभी महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे। बेदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्‍ट्रीय राजधानी में पुलिस व्‍यवस्‍था में सुधार की सख्‍त जरूरत है। अपराध संबंधी बढ़ती घटनाओं पर उन्‍होंने गहरी चिंता जताई है। बेदी ने कहा कि दिल्‍ली में संयुक्‍त कम्‍यूनिटी और पुलिस पेट्रोलिंग की बहुत दरकार है।

इस बीच, जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने दक्षिण दिल्‍ली में वसंत विहार थाने के बाहर गैंगरेप की इस घटना के खिलाफ अपना विरोध जताया।

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 21:42

comments powered by Disqus