महिलाओं के लिए मुंबई में विशेष पुलिस शाखा

महिलाओं के लिए मुंबई में विशेष पुलिस शाखा

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने आज कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के निपटारे के लिये मुंबई पुलिस एक विशेष शाखा बनाएगी। राज्य के गृहमंत्री आर आर पाटिल ने आज कहा, ‘मुबई में 15 दिनों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के निपटारे के लिये एक शाखा बनेगी।’ यह शाखा अपराध शाखा से जुड़ी होगी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में विशेष रुख अख्तियार करेगी।

पाटिल ने कहा कि शुरुआत में यह शाखा मंडलीय स्तर पर काम करेगी जिसके बाद इसे ग्रामीण स्तर पर भी शुरु किया जायेगा। पाटिल ने बताया कि चूंकि पुलिकर्मी कानून व्यवस्था संबंधी दायित्वों में व्यस्त हैं इसलिये महिलाओं के लिये एक विशेष शाखा शुरु करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की कमी है पर अधिक संख्या में महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 10, 2013, 00:20

comments powered by Disqus