महिला को अगवा कर दो दिनों तक गैंगरेप किया

महिला को अगवा कर दो दिनों तक गैंगरेप किया

महिला को अगवा कर दो दिनों तक गैंगरेप कियाचंडीगढ़ : एक मामले में फिलहाल जमानत पर रिहा 24 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ से अगवा करके उससे दो लोगों ने बलात्कार किया और फिर उसे बठिंडा जिले में कार से फेंक दिया।

बठिंडा पुलिस में की गयी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसे शुक्रवार को दो महिलाओं और दो पुरूषों ने चंडीगढ़ में सेक्टर 43 के बस टर्मिनल के बाहर से अगवा कर लिया। मोगा जिले की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर कल शाम बठिंडा में संगत मंडी के पास चलती कार से फेंक दिया।

बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष रविचरण बराड़ ने कहा कि वे इस मामले पर गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता के खिलाफ एक साल पहले पंजाब के फाजिल्का में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। बराड़ ने कहा कि वह अभी जमानत पर रिहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िता नर्स है और पहले वह बठिंडा में काम करती थी जहां वह शादीशुदा सुनील के संपर्क में आई।

बराड़ ने कहा कि सुनील और पीड़िता के संबंध हो गये। इसबीच सुनील की पत्नी एचआईवी संक्रमित पाई गई। सुनील की पत्नी ने अपने पति और इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुनील इस मामले में अब भी जेल में है जबकि बलात्कार का आरोप लगा रही यह महिला जमानत पर बाहर है।

बठिंडा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बराड़ ने कहा कि महिला ने दावा किया कि वह कुछ दिन पहले एक मित्र के कहने पर मोहाली में एक नौकरी के साक्षात्कार के सिलसिले में गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का आरोप है कि जब वह सेक्टर 43 के बस स्टैंड पर पहुंची, दो महिलाओं सुनील की पत्नी और उसकी मां तथा दो अज्ञात पुरूषों ने उसे पकड़कर कार के अंदर खींचा।

पीड़ित महिला ने कहा कि उसे नशे की दवा के इंजेक्शन लगाये गये और फिर उससे बलात्कार किया गया। बाद में उसे कार से फेंक दिया गया। बराड़ ने कहा कि मामले की जांच जारी है और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 21, 2013, 09:51

comments powered by Disqus