महेंद्र कर्मा के पीएसओ सियाराम का निधन

महेंद्र कर्मा के पीएसओ सियाराम का निधन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में `बस्तर टाइगर` के नाम से चर्चित और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा के पीएसओ सियाराम सिंह का शनिवार को यहां के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया। दरभा के समीप जीरम घाटी में 25 मई को हुए नक्सली हमले में सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हमले में सियाराम सिंह के शरीर में चार गोलियां लगी थीं, जिससे पूरे शरीर में जहर फैल गया था। गंभीर अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम हमले में घायल अन्य लोगों का इलाज कर रही है। इलाज के दौरान जवान सियाराम ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 1, 2013, 16:45

comments powered by Disqus