Last Updated: Monday, November 19, 2012, 10:23
औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना अन्तर्गत देवगना गांव निवासी एक किसान की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। नवीनगर थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मृतक किसान का नाम यमुना चौबे (70) है और वे बीती रात से ही लापता थे।
उन्होंने बताया कि चौबे का शव आज सुबह देवगना गांव के समीप एक खेत में पडा हुआ मिला है। शव के समीप माओवादियों द्वारा एक पर्चा भी छोडा गया है जिसमें उनपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 19, 2012, 10:23