Last Updated: Friday, June 7, 2013, 10:02
मुंबई : क्षेत्र के एक औद्योगिक क्षेत्र में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय इलाके अंधेरी स्थित एमआईडीसी में आईबीएल हाउस में आधी रात के करीब आग लग गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए।
मौके पर कई दमकल गाड़ियां भेजी गईं जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 7, 2013, 10:02