मुंबई में आरबीआई भवन के पास गोलीबारी

मुंबई में आरबीआई भवन के पास गोलीबारी

मुंबई : मुंबई पुलिस ने मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर अपनी एयरगन से गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह व्यक्ति आरबीआई मुख्यालय में मंगलवार की शाम दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उसे रोका गया तो उसने अपने एयरगन से गोलीबारी की। उसे दबोच लिया गया। पुलिस उसे थाने ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 2, 2013, 23:14

comments powered by Disqus