Last Updated: Friday, September 20, 2013, 11:36
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। जब गणपति की मूर्तियों का दसवें दिन यानी बुधवार को विसर्जन हो रहा था तब कई लोग एक लड़की को काफी देर तक छेड़ते रहे और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद कोई भी उस गणपति श्रद्धालु लड़की की मदद को आगे नहीं आया। लालबाग के राजा का जब विसर्जन हो रहा था तभी यह शर्मनाक वाकया हुआ। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि लोग लड़की से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ रहे हैं।
लड़की बुरी तरह से कई लोगों के बीच घिर गई। यह सभी लोग उसे काफी देर तक छेड़ते रहे। लड़की ने छेड़खानी कर रहे मनचलों की भीड़ से निकलने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक कामयाब नहीं हो पाई। इस बीच कई लोगों ने लड़की को इस मुसीबत में देखा लेकिन किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की। मुंबई गैंगरेप के बाद छेड़छाड़ की इस घटना से मुंबई एक बार फिर शर्मसार हुई है।
मुबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर सदानंद दाते ने इस घटना पर कहा है कि जब पूरी तस्वीरें मेरे सामने नहीं आती मैं इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
(तस्वीरे के लिए साभार- मिड डे)
First Published: Friday, September 20, 2013, 11:03