Last Updated: Monday, November 5, 2012, 13:50
मुंबई: अज्ञात व्यक्तियों ने एक जर्मन महिला के साथ बांद्रा उपनगर स्थित उसके आवास में कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे लूटा।
पुलिस के एक जांच अधिकारी ने बताया ‘जर्मन महिला ने हमसे संपर्क कर दावा किया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। हमने उसकी शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।’ पुलिस के अनुसार, यह घटना बांद्रा इलाके में उसके आवास पर हुई। महिला ने यह भी दावा किया कि उसे लूटा भी गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 5, 2012, 13:50