मुंबई में नकली बम की अफवाह से हड़कंप

मुंबई में नकली बम की अफवाह से हड़कंप

मुंबई में नकली बम की अफवाह से हड़कंपज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी वेस्‍ट में इनफिनिटी मॉल के पास आज दोपहर करीब 1.15 बजे कूडे़ के डिब्‍बे से बम जैसी चीज मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ता, एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। इस बीच मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि मुंबई में मॉल के बाहर जो कुछ मिला था वह बम नहीं था। वह बम की तरह दिखने वाली डिवाइस थी। यह एक तरह का नकली बम था।

मुंबई पुलिस ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि बम में जिलेटिन की छड़ें मिलीं। मुंबई पुलिस की मानें तो बम में लकड़ी भरी थी और इसमें किसी तरह का विस्फोटक नहीं था। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्‍म या सीरियल की शूटिंग के लिए नकली बम तैयार किया गया होगा जो दिखने में असली जैसा लग रहा था। बहरहाल, मुंबई के लोगों के लिए यह राहत की खबर है कि बम की अफवाह गलत निकली।

First Published: Wednesday, July 4, 2012, 15:08

comments powered by Disqus