मुंबई में फिर दरिंदगी, ऑटो में सो रही महिला के साथ गैंगरेप

मुंबई में फिर दरिंदगी, ऑटो में सो रही महिला के साथ गैंगरेप

मुंबई में फिर दरिंदगी, ऑटो में सो रही महिला के साथ गैंगरेपज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : मुंबई में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किए जाने का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ऑटो में सो रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्‍य घटना को दो समूह के नौ लोगों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक ग्रुप में छह लोग शामिल हैं, वहीं दूसरे ग्रुप में तीन लोग शामिल हैं। उधर, पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले माह एक महिला फोटोग्राफर के साथ हुए गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के मुलुंड इलाके में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्‍कार हुआ। 40 वर्षीय महिला सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक टैंपों में सो रही थी। उसी दौरान आठ-नौ लोग उसे जबरन उठाकर वहां से ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पीडि़त महिला को संजय गांधी नेशनल पार्क में जबरन ले गए और फिर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्‍या दोनों समूहों के लोग पहले से एक दूसरे से वाकिफ थे। फिलहाल पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेने के बाद दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रखा है।

गौर हो कि एक महिला फोटो पत्रकार 22 अगस्त को अपने मित्र के साथ समाचार संकलन के सिलसिले में बंद पड़ी शक्ति मिल के परिसर में गई थी, उसी दौरान पांच दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक बलात्‍कार किया था।

First Published: Tuesday, September 24, 2013, 11:31

comments powered by Disqus