Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 14:59
मुंबई: पश्चिमी उपनगर के जोगेश्वरी लिंक रोड पर शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक 19 वर्षीय लड़की की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक पूजा के भाई सचिन राजू गायकवाड ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बहन की किसी ने शुक्रवार रात नौ बजे चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
हत्यारे ने पूजा पर चाकू के कई वार किए हैं और गला रेता हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजावाडी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
First Published: Saturday, July 6, 2013, 14:59