Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 13:25
चाईबासा (झारखंड) : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों ने मुखबिरी के शक में भाजपा के एक स्थानीय नेता और एक ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि माओवादियों ने भाजपा युवक मोर्चा के बंदगांव ब्लॉक के उपाध्यक्ष जीवन लाल शशीन और कुचुका गांव के प्रधान जुगल किशोर शशीन को बीती रात उनके घर से जबरन खींच कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद माओवादियों ने उन्हें गोली मार दी और उनका गला रेत दिया।
सिंह ने बताया कि शव के पास से मिले पत्र में चेतावनी दी गई है कि पुलिस के मुखबिरों का यही हश्र होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन ने मृतकों के निकट परिजन को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 6, 2012, 13:25