मेघालय: कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव आज

मेघालय: कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव आज

मेघालय: कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव आज शिलांग : मेघालय में मुख्यमंत्री को लेकर अटकलबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शुक्रवार को शिलांग में बैठक कर नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। मेघालय के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 29 सीट हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। फिर भी यह संख्या 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से दो कम है।

मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसमें सबसे पहले मुकुल संगमा हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाई। अन्य दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं- डी.डी लपांग और सालसेंग सी. मराक। मेघालय के प्रभारी कांग्रेस सचिव संजय बपना ने बताया कि कांग्रेस के नए निर्वाचित विधायक शुक्रवार को अपने नए नेता का चुनाव करेंगे जो अगला मुख्यमंत्री भी होगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार संगमा को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। बपना ने बताया कि अन्य राजनीति गुटों के नेता और निर्वाचित निर्दलीय विधायकों ने कांग्रस नेताओं से मुलाकात किया है। ये लोग नई सरकार बनाने में अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 1, 2013, 09:22

comments powered by Disqus