मेरठ: छेड़छाड़ को लेकर झड़प, कई लोग घायल

मेरठ: छेड़छाड़ को लेकर झड़प, कई लोग घायल

मेरठ : यहां शहर के लालकुर्ती बड़ा बाजार बस्ती में छेड़छाड़ की घटना के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की। देर रात को पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर उनके बीच समझौता कराया।

तनाव के कारण शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में ऐहतियात के तौर पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे लालकुर्ती स्थित बड़ा बाजार के मंदिर से लौट रही दो किशोरियों के साथ दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। उनके परिजनों ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों से विरोध जताया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कर दिया गया।

बताया जाता है कि रात करीब साढ़े दस बजे दोनों ही समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरु कर दिया जिससे एक कार और कुछ मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितरबितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। विरोध स्वरूप लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया और नारे लगाए। एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 24, 2013, 12:48

comments powered by Disqus