मेरे पति को फंसाया जा रहा है: मनोज की पत्नी

मेरे पति को फंसाया जा रहा है: मनोज की पत्नी

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुजफ्फरपुर : दिल्ली में पांच साल की बच्ची से रेप का आरोपी मनोज की पत्नी का कहना है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। वह ऐसा काम नहीं कर सकते। किसी दबाव में उन्होंने गुनाह को कबूला है। हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी 25 साल के मनोज को बिहार के मुजफ्फरपुर के चिकनौता गांव स्थित उसकी ससुराल से शनिवार तड़के 2 बजे गिरफ्तार किया गया और सुबह उसे मुजफ्फरपुर की कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस उसे शाम तक दिल्ली ले आई।

आरोपी मनोज की हाल ही में शादी हुई थी और उसकी पत्नी घटना के दो दिन पहले ही अपने मायके आई थी। मनोज दिल्ली में एक गारमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मनोज पीड़ित लड़की का पड़ोसी था। पुलिस ने मनोज पर हत्या के प्रयास और रेप का केस दर्ज किया है।

First Published: Saturday, April 20, 2013, 22:30

comments powered by Disqus