यशवीर मर्डर की गुत्थी सुलझाने का पुलिस का दावा

यशवीर मर्डर की गुत्थी सुलझाने का पुलिस का दावा

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गत 25 फरवरी को हुई सपा नेता और वकील यशवीर सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी मिट्ठन यादव ने बुलंदशहर में एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यादव के साथ उसके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यादव ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों की पहचान लाला, मनोज और कपिल के रूप में की गयी है।

मुख्य आरोपी मिट्ठन यादव ने पुलिस को बताया कि उसी ने 11 लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने घटनास्थल से दो लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं, जो मुख्य आरोपी यादव के ही हैं।

गौरतलब है कि सपा नेता यशवीर की सोमवार को 10 अज्ञात लोगों ने बामहेटा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। गाजियाबाद के वकीलों ने इस हत्याकांड के विरोध में तीन दिनों तक हड़ताल की थी। वकीलों ने यशवीर सिंह की हत्या में पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 2, 2013, 14:33

comments powered by Disqus