Last Updated: Monday, September 2, 2013, 09:08

सहारनपुर : उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक विवाहिता ने अपने देवरों पर साथी के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर अकेली थी और उसका पति किसी काम से गया हुआ था।
इसका फायदा उठाकर उसके दो देवरो ने अपने साथी के साथ मिलकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 2, 2013, 09:08