यूपी में तापमान गिरा, सर्दी बढ़ी

यूपी में तापमान गिरा, सर्दी बढ़ी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य शहरों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि सूबे के विभिन्न शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले समय में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, वाराणसी का 31 डिग्री और इलाहाबाद का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 30, 2012, 10:51

comments powered by Disqus