यूपी में पारा फिर 44 डिग्री के पार

यूपी में पारा फिर 44 डिग्री के पार

लखनऊ : राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी है। लू के थपेड़े सुबह धूप निकलने के बाद से बेहाल कर रहे हैं। अधिकतम तापमान एक बार फिर 44 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था।

इसी तरह बांदा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, आगरा का 43.8 डिग्री, वाराणसी का 42.6 डिग्री और झांसी का 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में लू और तपती गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जारी रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री के उतार-चढ़ाव की संभावना है।

शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दिन का अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 17, 2013, 10:43

comments powered by Disqus