यूपी में पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी - Zee News हिंदी

यूपी में पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश हिस्सों में कुछ दिन की राहत के बाद फिर से सर्द हवाओं और ठिठुरन का असर बढ़ गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

 

लखनऊ सहित मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद हुई बारिश से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार सुबह आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां सामान्य से छह डिग्री की गिरावट से साथ न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं का असर जस का तस बना रहेगा। दिन में धूप खिलेगी लेकिन लोगों को सर्द हवाओं और ठिठुरन से राहत नहीं मिलेगी।

(एजेंसी)

First Published: Thursday, February 9, 2012, 13:36

comments powered by Disqus