Last Updated: Friday, December 23, 2011, 07:56
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रिंसिपल की शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने कालेज गेट पर गोली मार कर हत्या कर दी तथा उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्राचार्य पी वी सिंह सुबह विश्वविद्यालय की बैक पेपर की परीक्षा कराने कालेज जा रहे थे कि गेट के पास घात लगाये बैठे बदमाशों ने उन हमला बोल दिया। गोली लगने से प्राचार्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , जबकि गनर सुरेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल गनर को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुलिस अधीक्षक गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि घटना की छानबीन शुरु कर दी गयी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
(एजेंसी)
First Published: Friday, December 23, 2011, 13:30