Last Updated: Friday, January 13, 2012, 14:39
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची शुक्रवार को जारी कर दी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव अनंत कुमार ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की।
भाजपा की पांचवीं सूची में भी चार महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। टिकट पाने वालों में बांसगांव सुरक्षित सीट से सुभावती पासवान, कुर्सी विधानसभा सीट से राजलक्ष्मी वर्मा, भगवंतनगर सीट से पूनम शुक्ला और गोपामऊ सुरक्षित सीट से कविता चंद्रा टिकट पाने में कामयाब हुई हैं।
गौरतलब है कि पार्टी इससे पहले चार सूचियां जारी कर चुकी हैं। पांचवीं सूची के साथ भाजपा अब तक 371 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 13, 2012, 20:09