Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 11:23
लखनऊ : राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में तपती गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। सुबह से ही प्रदेश में गर्म हवाएं चलने लगी हैं। राज्य का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के ऊ पर पहुंच चुका है। मंगलवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान जताया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान बांदा का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 45.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 44.8 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 44 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा और अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की भी संभावना है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 21, 2013, 11:23