यूपी: लखनऊ में किशोरी को अगवा कर रेप

यूपी: लखनऊ में किशोरी को अगवा कर रेप

यूपी: लखनऊ में किशोरी को अगवा कर रेप लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी के निगोंहा इलाके में एक दबंग ने घर में सो रही किशोरी को उठा ले गया और फिर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लोकलाज के चलते किशोरी ने पिपरमिंट का तेल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर किशोरी को इलाज के लिए मोहनलाल गंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौमित्र यादव ने बताया कि लालपुर गांव निवासी 15 साल की किशोरी को रविवार की देर रात गांव का रहने वाले मजदूर अशोक कुमार जबरन घर से उठा ले गया। इसके बाद आरोपी अशोक ने किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। बताया जाता है कि लोकलाज के चलते किशोरी ने घर में रखा हुआ पिपरमिंट का तेल पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिवार के लोगों ने 108 नंबर पर फोन किया और किशोरी को इलाज के लिए मोहनलाल गंज सीएचसी में भर्ती कराया। किशोरी ने घरवालों को सारी घटना बताई। सोमवार की सुबह परिवार के लोग निगोंहा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 9, 2013, 09:19

comments powered by Disqus