राजस्थान के एक और कांग्रेस विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

राजस्थान के एक और कांग्रेस विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

राजस्थान के एक और कांग्रेस विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोपज़ी मीडिया ब्यूरो

जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस के एक और विधायक पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नीमबहेड़ा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक उदय लाल अंजना पर एक शादीशुदा महिला ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टों के मुताबिक महिला नागौर जिले की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला का आरोप है कि अंजना ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन्होंने शादी करने का वादा किया था। महिला का दावा है कि कांग्रेस विधायक के कहने पर उसने अपना गर्भपात भी कराया।

महिला का यह आरोप राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के लिए नई मुसीबत पैदा कर सकती है क्योंकि गहलोत सरकार मंत्री बाबू लाल नागर मामले में पहले ही शर्मसार हो चुकी है। एक महिला ने नागर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप के बाद नागर ने इस्तीफा दे दिया। नागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक शादीशुदा महिला ने शिकायत की है। वह शिकायत दर्ज कराने के लिए न्यायालय गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

First Published: Saturday, September 21, 2013, 14:17

comments powered by Disqus