राजस्थान:डॉक्टरों की हड़ताल जारी,82 मरे - Zee News हिंदी

राजस्थान:डॉक्टरों की हड़ताल जारी,82 मरे

ज़ी न्यूज ब्यूरो
जयपुर: राजस्थान में सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल का शनिवार को ग्यारहवां दिन है।  सरकारी अस्पतालों की हालत  खराब होती चली जा रही है। अब तक इलाज के अभाव में करीब 82 लोगों की मौत हो चुकी है। 523 डॉक्टरों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

ज्यादातर अस्पतालों में ऑपरेशन ठप है और आउट डोर सूने हो गए हैं। इलाज के अभाव में मरीज मारे-मारे फिर रहे हैं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों का लगभग यही हाल है। समयबद्ध पदोन्नति और केंद्र सरकार के समान वेतन की मांग को लेकर राजस्थान में सेवारत डॉक्टर्स काम काज बन्द किये हुए हैं। राजस्थान के सरकारी डॉक्टर्स पिछली 21 दिसम्बर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों के बीच बातचीत में अब तक कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका है।

 

राज्य सरकार ने इस हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए रेशमा लागू किया लेकिन अब तक हड़ताल को खत्म करने की कोई प्रभावी कोशिश नहीं की गई है। राज्य सरकार ने अब तक एक दर्जन डॉक्टर्स से ज्यादा बर्खास्त भी किया है।

First Published: Saturday, December 31, 2011, 10:46

comments powered by Disqus