राजस्थान: नहीं टूटी हड़ताल,23 मरीज मरे - Zee News हिंदी

राजस्थान: नहीं टूटी हड़ताल,23 मरीज मरे

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

जयपुर: राजस्थान में शनिवार को डॉक्टरों की हड़ताल का चौथा दिन है और पिछले चार दिनों में सरकारी अस्पतालों में कामकाज ठप है। इस हड़ताल की वजह से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

हड़ताल की वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐस्मा के तहत 322 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि 25 डॉक्टरों को सस्पेंड  किया जा चुका है।  4700 डॉक्टर अबतक इस्तीफा दे चुके हैं।

 

सरकारी डॉक्टरों के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। यही नहीं मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टरों ने भी शुक्रवार को दो घंटे तक कामकाज बंद रखा।

 

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तार डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो वे भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। डॉक्टर हड़ताल पर अड़े हैं और सरकार उनसे बातचीत को तैयार नहीं है।

First Published: Saturday, December 24, 2011, 14:02

comments powered by Disqus