रेल बजट निराशाजनक, बिहार की उपेक्षा : नीतीश

रेल बजट निराशाजनक, बिहार की उपेक्षा : नीतीश

रेल बजट निराशाजनक, बिहार की उपेक्षा : नीतीश पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल बजट 2013-14 को आज निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें केवल कांग्रेस शासित प्रदेशों को मदद दी गयी है जबकि बिहार की उपेक्षा हुई है।

केंद्र में राजग सरकार के रेल मंत्री रह चुके नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रेल बजट 2013-14 निराशाजनक है। इस बजट में कांग्रेस शासित राज्यों के लिए कई प्रकार की योजनाओं की घोषणा है जबकि बिहार की उपेक्षा की गयी है। ’’ उन्होंने आरोप लगाया कि संप्रग 2 में साहस की कमी है और इसने जनवरी महीने में ही रेल किराये में बढ़ोतरी कर चालाकी की थी। अब यह संसद में कह रही है कि रेल किराये में बढ़ोतरी नहीं की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन कुमार बंसल के बजट में कोई विजन नहीं है। यह केवल स्टाप गैप व्यवस्था है। इस बजट के कारण अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली नयी सरकार के लिए समस्या होगी। इस बजट में बिहार के लिए कोई नयी ट्रेन नहीं दी गयी है, जबकि बड़ी संख्या में बिहार के यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इसके अलावा गंगा नदी पर पटना और मुंगेर में रेल पुलों के लिए राशि की घोषणा नहीं की गयी है, जबकि दोनो पुरानी परियोजनाएं हैं।’’

First Published: Tuesday, February 26, 2013, 18:11

comments powered by Disqus