Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 20:29
देहरादून : उत्तराखंड में जीवन रेखा के रूप में मान्य चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ तथा बद्रीनाथ में से तीन धाम मार्ग वर्षा तथा भूस्खलन से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते इन मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
आधिकारिक सूत्रों बताया कि बद्रीनाथ धाम मार्ग पर बुधवार सुबह पातालगंगा और गुलाबकोटी के पास भारी वर्षा के बाद भूस्खलन होने से मार्ग पर भारी मलबा आ गया जिससे मार्ग को बंद करना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मलबे को हटाने के लिए सीमा सडक संगठन के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इसी तरह यमुनोत्री मार्ग पर सयानाचट्टी के पास सडक पर मलबा आने के चलते मार्ग को बंद करना पड़ा है। हालांकि, मलबे को हटाने तथा मार्ग को चालू करने के लिए जेसीबी मशीन लगायी गई है। संभावना है कि जल्द ही मार्ग को चालू कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इसी तरह नालूपानी के पास केदारनाथ मार्ग को भी बंद करना पड़ा है। यहां भी मलबे को साफ करने के लिए लगातार कार्य जारी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 4, 2012, 20:29