वादों को शीघ्र पूरा किया जाएगा : अखिलेश

वादों को शीघ्र पूरा किया जाएगा : अखिलेश

वादों को शीघ्र पूरा किया जाएगा : अखिलेश आगरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि घोषणापत्र में किए गए वायदे के अनुसार सभी छात्रों को लैपटॉप एव कम्न्प्यूटर दिया जाएगा।

अखिलेश एक आयल मिल का उद्घाटन करने आगरा जिला के कस्बा शमसाबाद में आए थे। उन्होंने कहा कि आगरा सबसे बडा पर्यटन स्थल है। इसे ध्यान में रखते हुए आगरा को 140 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पेयजल की परेशानी से उबरने के लिए आगरा में जल्द ही गंगा जल लाने की योजना बनाई जाएगी।

आगरा का विद्युत व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में आगरा में बिजली की भारी संकट है, जो टोरंट कंपनी के साथ समझौते के दौरान की गड़बड़ी है। इस पर सरकार ध्यान देगी।

ऑयल मिल का उद्घाटन करने के बाद अखिलेश यादव ने सलीम चिश्ती की दरगाह फतेहपुर सीकरी में चादर पोशी की। विधानसभा चुनाव से पहले यादव ने मन्नत मांगते हुए फतेहपुर सीकरी में धागा बांधा था, जिसे आज उन्होंने खोला। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 10, 2012, 20:47

comments powered by Disqus