विपासना गुरु एस एन गोएनका का निधन, अंतिम संस्कार आज

विपासना गुरु एस एन गोएनका का निधन, अंतिम संस्कार आज

मुम्बई : विख्यात आध्यात्मिक और विपासना गुरु सत्यनारायण गोएनका का निधन हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह 89 वर्ष के थे। गोएनका ने रविवार की रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल मुम्बई के जोगेश्वरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा।

उनका जन्म 30 जनवरी 1924 में बर्मा (अब म्यामां) में हुआ था। उन्होंने वहां पर आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए भगवान बुद्ध द्वारा इस्तेमाल ध्यान तकनीक का इस्तेमाल किया। वह बाद में भारत आ गए और इस तकनीकी को पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाया। गोएनका के परिवार में पत्नी और छह पुत्र हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 1, 2013, 11:34

comments powered by Disqus